1:46 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय द्वारा नशा मुक्त अभियान में जागरूकता रैली

गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित करना था। रैली का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर से प्राचार्या महोदया द्वारा किया गया। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी, महाविद्यालय की शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
रैली में शामिल छात्राओं ने “जन जन का एक ही नारा, नशामुक्त हो देश हमारा” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। रैली महाविद्यालय से निकलकर आसपास के क्षेत्रों एवं प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां छात्राओं ने लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
इस दौरान छात्राओं द्वारा पोस्टर एवं स्लोगन के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम अधिकारी डॉ० प्रीति वर्मा के द्वारा किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस