🚩 श्री राम जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर गोष्ठी आयोजित 🚩
बदायूं। श्री सनातन धर्म सभा द्वारा दिनांक 21 मार्च को
श्री रघुनाथ जी मंदिर (पंजाबी मंदिर), बदायूं में
आगामी श्री राम जन्मोत्सव के भव्य आयोजन को लेकर
एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी में सभा के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र कुमार चड्ढा जी सहित
अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।
बैठक में श्री रामनवमी पर्व पर होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों
एवं नगर में निकलने वाली शोभायात्रा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
👉 शोभायात्रा मार्ग की दुर्दशा बनी प्रमुख चिंता का विषय
गोष्ठी में नगर में निकलने वाली श्री राम नवमी शोभायात्रा के मार्ग पर अनेक स्थानों पर मौजूद गड्ढों की गंभीर समस्या को
सदस्यों द्वारा प्रमुखता से उठाया गया।
> बताया गया कि वर्तमान स्थिति में यह मार्ग न केवल असुविधाजनक है, बल्कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बन सकता है।
सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष को अवगत करा दिया गया है
> और उनसे अपेक्षा की गई है कि शोभायात्रा से पूर्व मार्ग को पूर्ण रूप से समतल एवं सुरक्षित कराया जाए, ताकि हजारों श्रद्धालु बिना किसी बाधा के इस पावन आयोजन में शामिल हो सकें। सभा ने विश्वास व्यक्त किया कि जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन समय रहते आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करेगा।
सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि
गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री राम जन्मोत्सव
श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत
19 मार्च से मंदिर में श्री रामचरितमानस नवपारायण पाठ प्रारंभ हो चुका है।
👉 26 मार्च को दोपहर 12 बजे
भगवान श्री राम के जन्मोत्सव की मनमोहक झांकी,
महाआरती एवं भक्तिमय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
👉 इसी दिन अपराह्न नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी,
जो इस आयोजन का मुख्य आकर्षण होगी।
बैठक में कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु
सभा के विभिन्न पदाधिकारियों एवं सदस्यों को
अलग-अलग उत्तरदायित्व सौंपे गए।
गोष्ठी में उपस्थित प्रमुख सदस्यगण:
अध्यक्ष श्री देवेन्द्र कुमार चड्ढा जी,
महामंत्री श्री ओम कोचर जी,
संगठन मंत्री श्री संजीव आहुजा जी,
कोषाध्यक्ष श्री अशोक कुमार नारंग जी,
मीडिया प्रभारी हेमंत कुमार दुआ,
श्री विकास आहुजा जी, श्री सुरेन्द्र (राजू) आहुजा जी,
श्री सुनील दत्त (टीटू) मक्कड़ जी, श्री जोगेश अरोड़ा जी,
श्री कमल आहुजा जी, श्री देवेन्द्र मिनोचा जी,
श्री विक्की बत्तरा जी, श्री लाजपत बत्तरा जी,
श्री अमित कुमार अरोड़ा जी (अधिवक्ता),
श्री सुनील सपड़ा जी, श्री विजय नारंग जी
एवं अन्य शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
साथ ही समाज के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से आह्वान किया गया कि
वे अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर
इस आयोजन को भव्य, दिव्य एवं ऐतिहासिक बनाएं। 🚩🙏
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

