11:18 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

मिशन शक्ति टीम द्वारा परिजनों के सुपुर्द

कोतवाली की मिशन शक्ति टीम को एक 05 वर्षीय बच्ची मुक्तिधाम लालपुल की तरफ अकेली घूमती हुई मिली जिसे मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना कोतवाली लाया गया। उक्त बच्ची से पूछताछ करने पर अपना नाम जीनत पुत्री शारुख नि0मौ0 कबूलपुरा थाना कोतवाली जनपद बदायूं बताया गया जिसके सम्बन्ध में बच्ची के परिजनों को सूचना दी गयी। थाना कोतवाली पर परिजन उपस्थित हुए प्रभारी निरीक्षक व मिशन शक्ति टीम द्वारा बच्ची को सकुशल उसकी माता महरुनिशा पत्नी शाहरूख के सुपुर्द किया गया। परिजनों ने बच्ची मिलने पर मिशन शक्ति टीम/थाना कोतवाली पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही व मानवीय दृष्टिकोण की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार जताया ।

विज्ञापन एक्सप्रेस