बदायूं। गैस की लाइन में लगे लोगों के दोपहिया वाहनों के चालान को लकर वाकयुद्ध
बदायूं । घरेलू गैस पाने की चाहत को लेकर लाइन में लगे उपभोक्ताओं के दोपहिया वाहनों का यातायात पुलिस द्वारा चालान किए जानंे से लाइन में नागरिकों और चालान करने वाले यातायात पुलिस कर्मी के बीच वाक युद्ध हो गया। बताया जाता है कि इंद्रा चौक के समीप स्थित भारत गैस की ऐजेन्सी पर सुबह से तमाम लोग गैस पाने के लिए लाइन में लगे थे और उनके वाहन सडक किनारे लगे हुए थे। बताते हैं कि इसी बीच यातायात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोपहिया वाहनों के चालान कर दिए जिस पर लोग विफर गए। लोगों का कहना था कि लाइन में लगे हैं और दापहिया वाहन कहां ले जायें। बताते हैं कि इस बात को लेकर भाजपा नेता ऐजेन्सी स्वामी ने कहा कि पुलिस को लोगों की मजबूरी समझना चाहिए।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

