12:02 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

पूर्ति विभाग ने घरेलू गैस सिलेण्डरों की आकस्मिक छापेमारी

पूर्ति विभाग ने की आकस्मिक छापेमारी

बदायूं -जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेण्डरों की सुचारू रूप से आपूर्ति कराये जाने के उददेश्य से जनपद में स्थित विभिन्न गैस एजेन्सियों की पूर्ति निरीक्षकों के माध्यम से निरन्तर जाँच करायी जा रही है।

शनिवार को जिला पूर्ति अधिकारी, बदायूँ द्वारा तहसील बिसौली स्थित मै० ओलम्पिक गैस एजेन्सी बिसौली व राधा-माधव गैस एजेन्सी, वजीरगंज देहात एवं जय शिव गैस एजेन्सी नगर क्षेत्र वजीरगंज पर आकस्मिक छापेमारी की गयी। गैस गोदाम पर उपस्थित उपभोक्ताओं से पूछताछ की गयी। उपरोक्त गैस एजेन्सियों पर ई०के०वाई०सी० एवं बुकिंग से सम्बन्धित समस्याओं के निराकरण हेतु अलग से काउंटर बनाये गये है। उपभोक्ताओं द्वारा बुकिंग के दो दिन उपरान्त गैस सिलेण्डर प्राप्त होने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया।

छापेमारी के दौरान रेस्टोरेन्ट में घरेलू गैस सिलेण्डरों का व्यावसायिक उपयोग किया जाना नहीं पाया गया। सम्बन्धित प्रतिष्ठान मालिक को निर्देशित किया गया कि किसी भी दशा में घरेलू गैस सिलेण्डरों का व्यावसायिक उपयोग न करें तथा प्रतिदिन कामर्शियल सिलेण्डरों की आवश्यकता के सम्बन्ध में अवगत कराये ताकि तदनुसार सम्बन्धित तेल कम्पनी से समन्वय स्थापित कर कामर्शियल सिलेण्डर उपलब्ध कराये जा सकें।

विज्ञापन एक्सप्रेस