इस्लामनगर : कस्बे के बहजोई रोड स्थित ईदगाह पर ईद-उल-फितर त्योहार पर कस्बे की जामा मस्जिद के शहर इमाम हाफिज नसीमुद्दीन खां ने नवाज़ अदा कराई। ईद के मौके नगर पंचायत द्वारा ईदगाह व कस्बे में साफ सफाई कराकर सड़कों के दौनों तरफ चूना डलवा कर सुन्दरता कराई। ईदगाह स्थल पर लोगों ने नवाज पड़ने के बाद एक दूसरे के गले मिलकर ईद त्योहार की मुबारकबाद दी। लोगों ने मीठी ईद पर सिमई और पकवानों का जमकर लुत्फ उठाया। ईद की नवाज़ के दौरान नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव, थाना प्रभारी उदयवीर सिंह, चेयरमैन पति हाजि मुशाहिद अली, प्रधान लिपिक मुहम्मद फराज, राजस्व कानूनगो रामाकांत शर्मा, राजस्व निरिक्षक चौधरी प्रदीप कुमार सहित पुुुलिस फोर्स के जवान मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com