8:52 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

मिशन शक्ति अभियान को मिली रफ्तार, खासपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

थाना प्रभारी राजेश कौशिक के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान को क्षेत्र में नई रफ्तार मिल रही है। नवरात्र के अवसर पर चल रहे फेज-05 के द्वितीय चरण के अंतर्गत शुक्रवार को गांव खासपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के तहत प्राथमिक विद्यालय खासपुर में पुलिस टीम और मिशन शक्ति केंद्र के कर्मियों ने छात्र-छात्राओं को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया। छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।

इस दौरान हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 102, 108, 1076, 1098 और 1930 की जानकारी देते हुए बताया गया कि आवश्यकता पड़ने पर इन सेवाओं का तुरंत उपयोग करें। पुलिस टीम ने छात्राओं को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस हर समय तत्पर है।

इसके बाद गांव में महिलाओं के साथ बैठक कर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और उन्हें इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर बालिकाओं को मिशन शक्ति से संबंधित पंपलेट वितरित किए गए।

स्थानीय लोगों ने थाना प्रभारी राजेश कौशिक की सक्रिय कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत हुई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस