12:02 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

जिला विज्ञान क्लब द्वारा शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम 25 मार्च को

जिला विज्ञान क्लब बदायूं द्वारा 25 मार्च को इफको आंवला काआयोजित किया जाएगा शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम, जिलाधिकारी श्री अवनीश राय ने दिए निर्देश।

विद्यार्थियों के दैनिक जीवन में वैज्ञानिक सोच ,कार्य व्यवहार को बढ़ावा देने ,विद्यार्थियों के मस्तिष्क में उत्पन्न होने वाले कौतूहल प्रश्नों एवं प्रयोगो का समाधान करने के उद्देश्य से वैज्ञानिक संस्थानों का भ्रमण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा संचालित जिला विज्ञान क्लब बदायूं द्वारा प्रतिवर्ष कराया जाता है। इस हेतु बरेली जनपद के आंवला स्थित इफको प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कराए जाने का निर्देश जिला विज्ञान क्लब बदायूं के अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी श्री अवनीश राय द्वारा दिया गया है।
जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के कक्षा 9 से 12 के मेधावी विद्यार्थी इस निशुल्क शैक्षणिक भ्रमण में प्रतिभाग कर सकते हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक श्री लालजी यादव के मार्गदर्शन में जिला विज्ञान क्लब बदायूं के समन्वयक विवेक जौहरी इस शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम को दिनांक 25 मार्च को पूर्वाहन 9:00 बजे से सायं काल 5:00 तक संपन्न करवाएंगे।

विद्यार्थी न केवल शैक्षिक भ्रमण करेंगे वरन वहां पर वैज्ञानिक अध्ययन भी करेंगे ।यह जानकारी जिला विज्ञान क्लब बदायूं के समन्वयक विवेक जौहरी ने देते हुए बताया कि संस्थाओं के प्रधानाचार्य द्वारा चयनित मेधावी विद्यार्थियों की सूची में से चयनित ,पूर्ण गणवेश मे उपस्थित तथा अनुशासित विद्यार्थी ही शैक्षणिक भ्रमण में सम्मिलित हो सकेंगे। प्रत्येक शिक्षण संस्थान से एक शिक्षक अथवा शिक्षिका भी उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे । सभी प्रधानाचार्य गण शैक्षणिक भ्रमण में जाने वाले विद्यार्थियों की सूची 23 मार्च तक क्लब के समन्वयक को प्रिंसिपल ग्रुप पर उपलब्ध कराएंगे।
उत्कृष्ट विद्यार्थियों को पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस