6:20 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में हिन्दू जागरण मंच बदायूं ने निकाली भव्य भगवा यात्रा

हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में हिन्दू जागरण मंच बदायूं एवं समस्त सनातन समाज बदायूं द्वारा निकाली गई भव्य भगवा यात्रा ।
सर्वप्रथम बालाजी मन्दिर पर श्री हनुमान चालीसा पाठ किया गया।
भगवा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में निवर्तमान प्रांत अध्यक्ष जोगपाल सिंह एवं प्रान्त प्रचार प्रमुख नितिन कमठाना उपस्थित रहे
जिला अध्यक्ष मुकेश वर्मा की अध्यक्षता में एवं नगर अध्यक्ष लवलेश साहू एवं हरिओम मथुरिया के संयोजन में भव्य भगवा यात्रा का आयोजन हुआ
भगवा यात्रा में नगर एवं जिले की कार्यकर्ता डीजे की धुन पर खूब नाचे एवं मंगल गीत गाते हुए सर्व समाज को हिन्दू नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस अवसर पर नगर में विभिन्न जगह व्यापारी भाइयों द्वारा पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया
कार्यक्रम को भव्य बनाने हेतु जिला उपाध्यक्ष सुनील गुर्जर नगर उपाध्यक्ष शिवओम मथुरिया, अमित सक्सेना,आकाश गुप्ता, यश साहू,कपिल जोशी, विनय जोशी, अनुराग जोशी, आकाश साहू, कुनाल साहू आदि कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा समूह बनाकार अपनी अपनी जिम्मेदारी का सकुशल निर्वहन किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस