3:53 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

ठाकुर महासभा के प्रदेश मंत्री बनाए गए अंकित चौहान

उझानी-बदांयू 19 मार्च।

उझानी के मोहल्ला अहिर टोला निवासी अंकित चौहान पुत्र मुनेश चौहान को ठाकुर महासभा में कई वर्षों से मेहनत और लगन को देखते हुए ठाकुर महासभा के राष्ट्रीय प्रभारी जितेंद्र सिकरवार ने उनको प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी है।

अब अंकित चौहान को उत्तर प्रदेश में मंत्री पद दिया गया है जिससे ठाकुर महासभा के संगठन में आसपास के लोगों में खुशी का माहौल बना हुआ है अंकित चौहान के घर पर बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ हे। अंकित चौहान ने बताया कि इस संगठन में मुझे संगठन के मुखिया राष्ट्रीय प्रभारी जितेंद्र सिकरवार ने आज उत्तर प्रदेश के कार्यकारणी में जिम्मेदारी दी है मैं इस जिम्मेदारी को निष्ठा पूर्वक ईमानदारी के साथ निभाऊंगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.