
बदायूं आज दिनांक 18 मार्च को विकास भवन के किसान दिवस में जनपद से भारी संख्या में भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन के पदाधिकारी सहित किसान नेताओं ने भाग लिया जिला अध्यक्ष रामाशंकर शंख धार ने पिछले किसान दिवस में की शिकायतों की सूचना के संबंध में जानकारी मांगी। तो खाद्य विभाग अधिकारी गन्ना अधिकारी विद्युत विभाग के अधिकारी बैंक विभाग के अधिकारी कोई भी संतुष्ट उत्तर नहीं दे पाए उन्होंने फर्जी आख्या पेश कर दी इसी बात को लेकर कृषि निदेशक ने भी झूठी आख्या पर अपनी नाराजगी व्यक्त की भाजपा सरकार में अधिकारी बिल्कुल निरंकुश हो चुके हैं किसी भी अधिकारी पर किसी भी अधिकारी का कोई अंकुश नहीं है किंतु भारतीय किसानों झूठी आख्या देने पर कोर्ट की शरण में भी जा सकती है आज जिला प्रभारी झाझन सिंह ने विद्युत अधिकारियों को खूब खरी-खोटी सुनाई प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र सिंह ने बैंकों के शाखा प्रबंधकों के प्रति नाराजगी व्यक्ति की बैंक अधिकारी शासन प्रशासन के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं जिला सचिव रणसिंह और पप्पू यादव ने कहा कि आलू की फसल पैदा करके किस पूर्ण रूप से लुट चुका है वह इस वर्ष कर्ज देने की स्थिति में नहीं है यदि किसानों के विरुद्ध कर्ज वसूली नहीं रोकी गई तो फिर यूनियन आंदोलन करने को मजबूर होगी जिला उपाध्यक्ष मास्टर प्रेमपाल सिंह ने गन्ना अधिकारी को आड़े हाथों लिया और कहा कि जब आप गन्ना अनियंत्र बेचने पर किसानों के विरुद्ध रिपोर्ट करते हैं फैक्ट्री पर बकाया उनके खिलाफ रिपोर्ट क्यों नहीं करते अब तक चला बो चलाअब किसान दोहरी नीति नहीं सहेगा तहसील अध्यक्ष मुकेश भदोरिया ने कोल्ड स्टोर का मुद्दा उठाया और कहा कोल्ड स्टोर वाले कहीं 130 कहीं 120 कहीं 150 रुपए ले रहे हैं सबको एक समान किराया करना चाहिए हरिश्चंद्र आर्य संगठन मंत्री ने विद्युत उपभोक्ताओं पर फर्जी एफ आई आर के संबंध में लिखित शिकायत पत्र दिया ब्लॉक अध्यक्ष वजीरगंज राजेश सिंह यादव ने कोल्ड स्टोर मालिकों द्वारा बकाया पैसा ना देने का मुद्दा उठाया तहसील उपाध्यक्ष केसर अली ने गांव में रास्ता एवं तालाब के संबंध में अपनी बात प्रमुखता से रखी आज किसान दिवस में 12:00 बजे से 2:00 बजे तक किसने और अधिकारियों के बीच काफी नोक झोंक देखने को मिली जिलाध्यक्ष ने पूरे जनपद में आंगनबाड़ी द्वारा बाल पोषाहार की वितरण न होने की शिकायत की तथा प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों पर लाभार्थी बच्चों की सूची चश्पा करने की बात कही कथा जनपद से आए हुए सभी पदाधिकारी एवं किसान यूनियन टिकैत संगठन बदायूं को 27 तारीख में जनपद संभल के विचे टा चौराहे पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत की महा पंचायत मैं पहुंचने की अपील की उसे पंचायत के मुख्य अतिथि किसानों केमसीहा चौधरी राकेश टिकैत होंगे
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

