भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक बदायूं के जिलाध्यक्ष रामचंद्र सिंह यादव नेतृत्व में ग्राम पंचायत मियांपुर दियोरा के मजरा कुन्दनपुर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है क्योंकि ग्राम पंचायत मियांपुर दियौरा मजरा कुन्दनपुर में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सीसी सड़क बनाई जा रही है जिसकी दोनों तरफ नालियों को बनाया गया है लेकिन ग्राम कुन्दनपुर में कुछ दबंग प्रवत्ति के लोग गुंडागर्दी व हेकड़ी के वल पर गांव का आम रास्ता खराब कर रहे है जिससे किसानो व स्कूल जाने वाले बच्चो को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा तथा गलत तरीके से दबाव बनाकर कार्य कराना चाहते हैं तथा गांव के महौल को खराब करने की कोशिश भी कर रहे जब तक इन बदमाश प्रवत्ति के लोगो पर कार्रवाई नही की जाती है तथा नाली का पानी दोनो तरफ नही निकाला जाता है तब तक उसके विरोध में धरना प्रदर्शन जारी रहेगा तथा 19 मार्च तक समस्त समास्याओ का निस्तारण संबंधित विभाग द्वारा नही किया जाता है तो उस बिभाग के आफिस के सामने भी धरना-प्रदर्शन की जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी सम्बंधित बिभाग की होगी
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

