12:02 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

शराबियों को पानी ना देने पर युवक को मारपीट कर घायल किया

घायल युवक के पिता ने चार युवकों के खिलाफ नामदर्ज दर्ज कराया मुकदमा।

उझानी बदांयू 18 मार्च।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अहीरवारा निवासी अनिल कुमार पुत्र लालाराम ने कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि
दिनाँक 11 मार्च की रात मेरा लड़का सुमित पुत्र अनिल कुमार (17 वर्ष ) गाँव में आयी बारात देख रहा था और गाँव का ही संदीप पुत्र सतीश जो अपने साथियों संग बैठा शराब पी रहा था जवरिया मेरे लड़के से पानी मंगाने को लेकर गाली गलौच करने लगा और विरोध करने पर अपने साथियों संकेत पुत्र नेमपाल, अखिलेश पुत्र धर्मपाल, सुमित पुत्र नेमपाल के साथ मिलकर मेरे लड़के सुमित को वुरी तरह लात घूसों व लाठी डण्डों से मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी है ।

मेरे लडके के खुली व गुम चोटें आयी ।
उपनिरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति द्वारा दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है

विज्ञापन एक्सप्रेस