बदायूं शहर में इन दिनों विकास कार्यों की रफ्तार तेज़ नजर आ रही है। नगर के कई वार्ड जैसे वार्ड 01, 05, 24, 28 में सड़कों का निर्माण, नालियों की सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है। इन इलाकों में विकास की तस्वीर साफ दिखने लगी है और स्थानीय लोगों में संतोष भी देखा जा रहा है।
लेकिन दूसरी ओर वार्ड 12 के हालात अब भी जस के तस बने हुए हैं। यहां के निवासी लंबे समय से सड़क, नाली, जल निकासी और साफ-सफाई जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं।
वार्ड 12 के लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है कि जब शहर के अन्य वार्डों में तेजी से विकास हो रहा है, तो उनके वार्ड को आखिर नजरअंदाज क्यों किया जा रहा है। लोगों का सवाल है—क्या वार्ड 12 बदायूं शहर का हिस्सा नहीं है?
प्रदीप प्रजापति
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

