11:19 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

प्रभु श्री राम ने दिया आदर्श जीवन जीने का संदेश : रवि महाराज

बदायूं : भगवान परशुराम इंटर कालेज नेकपुर में चल रही श्रीराम कथा महोत्सव के पांचवें दिन कथा वाचक सामाजिक संत रवि महाराज ने भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण प्रसंगों का अत्यंत मार्मिक और भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि देवताओं की करुण पुकार पर भगवान ने अवतार लेने का संकल्प किया और राजा दशरथ द्वारा पुत्र कामेष्टि यज्ञ किया। भगवान भगवान श्री राम का जन्म माता कौशल्या के गर्भ से हुआ। प्रारंभ में भगवान ने चतुर्भुज रूप में दर्शन दिए, लेकिन माता कौशल्या के आग्रह पर बाल रूप धारण किया। कथा में बाल लीलाओं का सुंदर वर्णन करते हुए श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। उन्होंने कहा कि भगवान शिव स्वयं राम के दर्शन के लिए आए। आगे चलकर गुरु आश्रम में भगवान राम और लक्ष्मण ने अल्पकाल में ही समस्त विद्याओं को ग्रहण कर लिया। उन्होंने चौपाइयों के माध्यम से बताया गुरु ग्रह गए पढ़न रघुराई, अल्पकाल सब विद्या पाई। भगवान श्री राम ने आदर्श जीवन का संदेश दिया।
इसके बाद विश्वामित्र द्वारा राजा दशरथ से राम-लक्ष्मण को यज्ञ रक्षा हेतु मांगने, ताड़िका वध और यज्ञ की रक्षा जैसे प्रसंगों का भी विस्तृत वर्णन किया गया। इस मौके पर राम बहादुर पांडे, संजू साहू, केके उपाध्याय, अमित पांडे, एनसी मिश्रा, संजीव शर्मा, सौरभ राजावत, विपिन सिंह, केएल गुप्ता, प्रेम शंकर पाल, उत्पल सक्सेना, विजय शंखधार, दिलीप कुमार, अनिल गोपाल, संजू साहू, अंकुश, निवेदिता, कुसुम सक्सेना, प्राचार्य दुर्गेश गुप्ता, राजेश्वर पाठक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस