बदायूं HPCL कांड: सीओ हटे, दो और आरोपी गिरफ्तार, प्रशासनिक कार्रवाई तेज
बदायूं में HPCL कांड के बाद पुलिस-प्रशासन में लगातार बदलाव जारी हैं। दातागंज के सीओ केके तिवारी को हटा दिया गया है और उनकी जगह राहुल पाण्डेय को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि बिल्सी के सीओ सुनील कुमार को उझानी भेजा गया है।
इस बीच पुलिस ने धर्मेंद्र (बोलेरो ड्राइवर) और प्लांट कर्मचारी मुनेंद्र को गिरफ्तार किया है, जिन पर हत्याकांड की साजिश में शामिल होने का आरोप है। SIT जांच में मिले बयानों के आधार पर कार्रवाई की गई।
वहीं, प्रशासन ने मुख्य आरोपी और उसके ताऊ की संपत्ति पर बुलडोजर भी चलाया है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

