बदायूं एक्प्रेस की ओर से क्विज कांटेंस में विनर होने पर व्यापारी नेता नवनीत गुप्ता शोंटू को टीशर्ट देकर किया सम्मानित
गत दिवस बदायूं एक्सप्रेस की ओर से जागरूकता के लिए टी20 वर्ल्डकप के फाइनल में भारत की टीम द्वारा बनाए गए सही स्कोर का क्विज कांटेंस सोशल मीडिया के माध्यम से जनता से पूछा गया यह स्कोर फाइनल स्कोर से पहले बताना था इस क्विज कांटेंस में कई लोगों ने प्रतिभागिता की जिसमें भारत की टीम द्वारा बनाए गए सही स्कोर को जुझारू कर्मठ व्यापारी नेता उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश युवा अध्यक्ष/जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने बता कर क्विज कांटेंस के विनर रहे
जिला कार्यालय पर मुख्य सम्पादक सुशील ढींगरा ने व्यापारी नेता नवनीत गुप्ता शोंटू को क्विज कांटेंस में विनर होने पर बदायूं एक्प्रेस की टीशर्ट प्रदान कर सम्मानित कर शुभकामनाएं प्रेषित की
सुशील ढींगरा ने बताया कि जागरूकता लाने के लिए समय समय पर संस्थान द्वारा कार्यक्रम जारी रहेंगे
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

