11:29 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

मूसाझाग एचपीसीएल प्लांट डबल मर्डर केस में एक्शन, चला बुलडोजर

बदायूं ब्रेकिंग…

बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र में एचपीसीएल प्लांट डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन।

आरोपी अजय सिंह की संपत्ति पर चला प्रशासन का बुलडोजर।

आरोपी की 6 दुकानों को प्रशासन ने कराया जमींदोज।

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुई कार्रवाई।

नायब तहसीलदार दातागंज की निगरानी में तोड़ी गई दुकानें।

दो दिन पहले लोक निर्माण विभाग (PWD) ने चस्पा किया था नोटिस।

समय सीमा में निर्माण न हटाने पर चला बुलडोजर।

इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

HPCL प्लांट में दो अधिकारियों की हत्या के बाद सख्त कार्रवाई।

आरोपी के परिवार पर भी आगे कार्रवाई की संभावना।

कल ही शासन के आदेश पर गठित एसआईटी की टीम ने एचसीपीएल प्लांट पहुंच जांच शुरू की थी

एसआईटी की जांच रिपोर्ट के बाद कुछ अधिकारी भी आ सकते हैं कार्रवाई की जद में

विज्ञापन एक्सप्रेस