
बदायूं। पूर्व मंत्री व ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव मौलाना डॉ यासीन उस्मानी के साहिबजादे मोहम्मद अली उस्मानी ने रविवार को पहला रोजा रखा। इस मौके पर शहर के एक मैरिज लॉन में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।
इफ्तार पार्टी में पहुंचे राज्यसभा सांसद जावेद अली खान, सांसद आदित्य यादव, बहेड़ी विधायक अताउर्रहमान, सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, कारी अब्दुल रसूल, इस्लामिक इंटेलेक्चुअल बोर्ड के जिलाध्यक्ष इबादुर्रहमान, फखरे अहमद शोबी, डॉ सैयद नूरूल हसन, डॉ गफ्फार सिद्दीकी, सैयद शाहिद अली, मोहम्मद नजर प्रधान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हाफिज इरफान, दरगाह सागरताल से दानियाल निजामी, गौहर खान, अहमद परवेज आदि ने मोहम्मद अली उस्मानी को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया और अपनी दुआओं से नवाजा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

