16 से 22 मार्च 2026
इस सप्ताह ग्रहों का गोचर।
मीन राशि में सूर्य।
चंद्रमा मकर राशि में।
16 को शाम 06.14 से कुंभ राशि में।
18 को रात्रि 11.35 से मीन में।
20 को शाम 4.27 से मेष में।
मंगल कुंभ में।
बुध कुंभ में वक्री, 21 को आधीरात 01.02 पर मार्गी।
बृहस्पति मिथुन में।
शुक्र मीन में।
शनि मीन में।
राहु कुंभ, और केतु सिंह में।
जानते हैं कैसा रहेगा यह सप्ताह आपकी राशि के लिए।
1- मेष राशि
मेष राशि के लोगों का समय पहले से ही अच्छा चल रहा है। जो बुधवार तक चलेगा। पिछली परेशानियां खत्म होंगी। इस दौरान जरूरी काम पूरे करना आवश्यक होगा। रोजगार में वृद्धि होगी और नौकरी में लाभ होगा।
लेकिन गुरुवार के बाद से शुक्रवार शाम तक में समय थोड़ा विपरीत रहने वाला है। काम में मन नहीं लगेगा और न चाहते हुए भी धन का खर्च बढ़ेगा। इस कारण थोड़ा तनाव भी रहेगा।
शुक्रवार सायंकाल से आपका समय अच्छा रहेगा। मित्रों और परिवार के साथ अधिक समय बिताएंगे। नई योजनाएं बनेंगी। महिलाओं और विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा है। यात्रा के कार्यक्रम बनेंगे।
आवश्यक कार्यों को सावधानी पूर्वक करें।
हनुमान जी की आराधना लाभकारी रहेगी।
शुभ अंक – 9
शुभ रत्न – मूंगा
सुझाव – मंगलवार को लाल वस्त्र धारण करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
2- वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए अपने आवश्यक कार्यों के लिए सोमवार सायंकाल तक थोड़ा धैर्य रखना होगा। समय अनुकूल नहीं है। इसी दिन सायंकाल बाद से अच्छा समय प्रारंभ हो रहा है। ऐसा शुक्रवार शाम तक रहेगा।
जो आपके लिए कार्य व्यापार की दृष्टि से बेहतरीन रहेगा, इसलिए पिछले रुके हुए कामों को जल्दी से पूरा करें।
लोगों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पुराने रुके हुए कार्य पूरे होने से प्रसन्नता बढ़ेगी।
शुक्रवार सायंकाल बाद से रविवार तक में सोच समझकर आवश्यक कार्य करें। यात्रा में सावधानी बरतें। अधिक धन खर्च करने से बचें।
धैर्य रखें इसके बाद यानि रात्रि से समय आपके मन के अनुकूल प्रारंभ हो रहा है।
महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी।
छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए कहीं से अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं।
अधिक लाभ के लिए मां दुर्गा की आराधना करें।
शुभ अंक – 6
शुभ रत्न – हीरा / ओपल
सुझाव – शुक्रवार को मां लक्ष्मी को सफेद पुष्प अर्पित करें।
3- मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए सोमवार से बुधवार तक आवश्यक कार्यों को थोड़ा सावधानी पूर्वक करना होगा। क्योंकि इस बीच कोई न कोई परेशानी वाली स्थितियां उत्पन्न होती रहेंगी। सेहत पर ध्यान दें।
पैरों में दर्द हो सकता है। लोगों से विवाद से बचें। रेंगने वाले जानवरों से दूर रहें। बच्चों के साथ तालमेल बनाए रखें।
थोड़े धैर्य की आवश्यकता है। क्योंकि इसके बाद यानि गुरुवार से रविवार तक का समय आपके लिए लाभकारी रहेगा। व्यवसायी और नौकरीपेशा जातकों को नए समाचार मिलेंगे। काम में बढ़ोतरी से मन प्रसन्न रहेगा। निवेश से भी लाभ होगा।
अगर कोई बेरोजगार है तो उसे भी मौका मिलेगा।
महिलाओं को अपने पारिवारिक जीवन पर ध्यान देना चाहिए।
विद्यार्थियों को चंचलता छोड़कर अपने काम के प्रति गंभीर होना आवश्यक होगा।
गणपति की आराधना करें।
शुभ अंक – 5
शुभ रत्न – पन्ना
सुझाव – बुधवार को गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
4- कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए सोमवार शाम तक समय अनुकूल है अतः इसका सदुपयोग करें।
लेकिन सायंकाल बाद से जरूरी कार्यों में सावधानी बरतना होगा क्योंकि यह समय कुछ मामलों में ठीक नहीं रहेगा। सेहत पर ध्यान दें। वाद-विवाद से बचें।
अधिक मेहनत करने पर भी मन के अनुकूल लाभ नहीं होने से चिंता बढ़ेगी। कार्यस्थल पर अपने मातहतों को प्रोत्साहित करें, उन पर अनावश्यक क्रोध करना उचित नहीं होगा।
थोड़ा धैर्य रखें, शुक्रवार शाम से आगे रविवार तक का समय आपके मन के अनुकूल प्रारंभ हो रहा है। कार्य, व्यापार में वृद्धि होगी। नये अनुबंध होंगे जो आगे लाभ देंगे।
महिलाओं के लिए जरूरी होगा कि वे अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और अत्यधिक मानसिक चिंता से बचें।
विद्यार्थियों को शुभ समाचार प्राप्त होंगे।
भगवान शिव की पूजा करना लाभकारी रहेगा।
शुभ अंक – 2
शुभ रत्न – मोती
सुझाव – सोमवार को शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करें।
5- सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए समय पहले से ही अच्छा चल रहा है जो बुधवार तक कई तरह से अच्छा रहेगा।
शरीर स्वस्थ रहेगा, धन में वृद्धि होगी और आपके विरोधी दूर होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और उनके नाम पर कोई व्यापारिक योजना भी बन सकती है। समय का सदुपयोग करें।
गुरुवार से रविवार तक आपको थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। कामकाज को लेकर मन में भ्रम की स्थिति रहेगी जिससे चिंता बढ़ेगी।
इसलिए मन को इधर-उधर भटकने से बचाएं। धैर्य रखें और अध्यात्म का सहारा लें। सोच समझ कर धन खर्च करें।
आगे समय आपके अनुकूल शुरू हो रहा है। प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
व्यापारिक कार्यों में महिलाओं की रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को उनकी मेहनत के अनुसार सफलता मिलेगी।
भगवान विष्णु की आराधना से लाभ होगा।
शुभ अंक – 1
शुभ रत्न – माणिक्य
सुझाव – रविवार को सूर्य को जल अर्पित करें।
6- कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए सोमवार शाम तक का समय अनुकूल नहीं है। आवश्यक कार्य सावधानी से करें।
थोड़ा धैर्य रखें सायंकाल बाद से महत्वपूर्ण कार्यों में लाभ का समय प्रारंभ हो रहा है। अतः शुक्रवार सायंकाल तक का समय व्यापार और नौकरी पेशा के लिए मन के अनुसार रहेगा। कारोबार बढ़ाने के नए अनुबंध हो सकते हैं।
परिवार में सभी का सहयोग मिलेगा।
लेकिन शुक्रवार शाम से रविवार तक का समय परेशानियों वाला रहेगा। प्रतिकूल यात्रा तथा धन का अधिक व्यय होने से मन दुःखी रहेगा।
जरूरी काम सोच-समझकर करें और लंबी यात्राओं में सावधानी बरतें।
गणपति की आराधना से लाभ होगा।
शुभ अंक – 5
शुभ रत्न – पन्ना
सुझाव – बुधवार को गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं।
7- तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए समय पहले से ही प्रतिकूल चल रहा है, जो बुधवार तक रहेगा। अतः जरूरी काम सोच समझकर करें।
स्वास्थ्य के मामले में समय कुछ ठीक नहीं रहेगा। मन में भय बना रहेगा। अपनों से मनमुटाव भी हो सकता है।
व्यवहार में संतुलन बनाकर बड़ों की सलाह मानने से कुछ लाभ हो सकता है।
गुरुवार से रविवार तक का समय कार्य व्यवसाय में वृद्धि का है। सेहत अच्छी रहेगी, कहीं दूर की यात्रा की भी योजना बन सकती है।
परिजनों में उत्साह का वातावरण रहेगा और शुभ कार्यों की योजना बनेगी।
समय का सदुपयोग करें।
महिलाओं को भ्रम से बचना चाहिए। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है।
मां लक्ष्मी की पूजा लाभकारी रहेगी।
शुभ अंक – 6
शुभ रत्न – हीरा / ओपल
सुझाव – शुक्रवार को मां लक्ष्मी को कमल या सफेद पुष्प अर्पित करें।
8- वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए सोमवार सायंकाल तक समय ठीक है, इसके बाद से समय प्रतिकूल परिस्थितियों वाला है। अतः शुक्रवार की शाम तक काम में कुछ रुकावट आएगी।
यात्रा में परेशानी हो सकती है। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और यदि आवश्यक न हो तो अधिक धन खर्च नहीं करें।
महिलाओं को मन की एकाग्रता बनाए रखनी चाहिए और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए।
शुक्रवार सायंकाल के बाद से आगे रविवार तक का समय आपके मन के अनुकूल हो रहा है। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और धन लाभ के अवसर मिलेंगे।
विद्यार्थियों को शुभ समाचार मिलने की संभावना है।
हनुमान जी की आराधना लाभकारी रहेगी।
शुभ अंक – 9
शुभ रत्न – मूंगा
सुझाव – मंगलवार को हनुमान मंदिर में लाल चोला अर्पित करें।
9- धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए सोमवार शाम तक का समय धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि का रहेगा। मन में आए विचारों को आप आगे बढ़ा सकते हैं। लेकिन लोगों से सामंजस्य बनाए रखें।
सोमवार सायंकाल पश्चात् आप उन पर काम कर सकते हैं। समय अनुकूल रहेगा। अतः इसका सदुपयोग बुधवार तक कर लें।
इसके बाद यानि गुरुवार से रविवार तक के बीच आपको थोड़ा धैर्य रखना होगा। यदि आवश्यक न हो तो अधिक धन खर्च न करें।
मन में कुछ अशांति रहेगी, पेट में गैस की समस्या रहेगी। बुजुर्गों में घुटनों का दर्द बढ़ सकता है।
थोड़ा धैर्य रखें, आगे कार्य व्यवसाय में पुनः प्रगति प्रारंभ हो जाएगी।
महिलाओं को परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बनाकर रखना आवश्यक होगा। बड़ों की सलाह से उन्नति होगी।
विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है।
भगवान विष्णु की आराधना लाभकारी रहेगी।
शुभ अंक – 3
शुभ रत्न – पुखराज
सुझाव – गुरुवार को पीली वस्तु का दान करें।
10- मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए पहले दिन शाम तक ज्यादा आराम करने के बजाय जरूरी काम निपटाते रहना आवश्यक होगा।
सोमवार सायंकाल के बाद से बुधवार के बीच मन में कुछ बेचैनी रहेगी। गरिष्ठ भोजन स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं रहेगा।
गुरुवार से शुक्रवार की शाम तक का समय धन लाभ के लिए अच्छा है। मन प्रसन्न रहेगा और कई दिनों से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। कार्य व्यापार और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
लेकिन शुक्रवार शाम से रविवार तक में समय थोड़ा प्रतिकूल रहेगा।
सेहत के लिए नियमित व्यायाम जरूरी होगा। धैर्य और अध्यात्म से मानसिक परेशानियों से दूर हो सकते हैं।
महिलाओं का मन अधिक धन खर्च करने में लगेगा। लेकिन यात्रा के दौरान सावधान रहें।
विद्यार्थियों को मन के अनुसार सफलता मिलेगी।
भगवान शिव की आराधना करना लाभकारी रहेगा।
शुभ अंक – 8
शुभ रत्न – नीलम
सुझाव – शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
11- कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह मिला-जुला परिणाम वाला रहेगा। पहले दिन शाम तक का समय बहुत अनुकूल नहीं है अतः धैर्य रखें।
सोमवार सायंकाल बाद से बुधवार तक समय उत्तम रहेगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी। कहीं छोटी यात्रा हो सकती है। मित्रों का सानिध्य मिलेगा।
गुरुवार से शुक्रवार शाम तक में भोजन सादा रखा जाए तो अच्छा रहेगा। अच्छे विचारों वाले दोस्तों की संगति करने की कोशिश करें और मन में चिड़चिड़ापन पैदा न होने दें।
शुक्रवार की शाम से रविवार तक के समय में मान-सम्मान और कार्य व्यवसाय में वृद्धि होने से अच्छा वातावरण बनेगा।
महिलाओं को चाहिए कि जरूरत पड़ने पर जीवनसाथी या परिवार के बड़े बुजुर्गों की सलाह लें। क्रोध और भ्रम से बचें।
भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना से लाभ होगा।
शुभ अंक – 8
शुभ रत्न – नीलम / अमेथिस्ट
सुझाव – शनिवार को जरूरतमंदों को काला तिल या कंबल दान करें।
12- मीन राशि
मीन राशि वालों का भी यह सप्ताह मिश्रित फल वाला रहेगा।
पहले से ही मनोनुकूल चल रहा समय सोमवार शाम तक अच्छा रहेगा। लेकिन इसके बाद से बुधवार तक में मान-सम्मान की चिंता अधिक रहेगी। अगर आप परिश्रम करते हैं तो आपको कुछ लाभ मिल सकता है। लेकिन अधिक धन खर्च करने से बचें।
थोड़ा धैर्य रखें क्योंकि गुरुवार से शुक्रवार शाम तक में आपका समय पहले से काफी बेहतर रहेगा। घरेलू कार्यों में रुचि रहेगी। अधिकतर आप आराम करेंगे। जीवनसाथी और मित्रों से भी सहयोग मिलेगा।
शनिवार से रविवार तक के समय में लोगों से बातचीत में शिष्टाचार बनाए रखें। यह आपके लिए भविष्य में उपयोगी होगा।
महिलाओं को जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहिए। शानोशौकत में धन व्यय होगा।
विद्यार्थी अपने भविष्य को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं।
विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ लाभकारी रहेगा।
शुभ अंक – 3
शुभ रत्न – पुखराज
सुझाव – गुरुवार को भगवान विष्णु को पीले पुष्प अर्पित करें।
अगला साप्ताहिक राशिफल 23 मार्च को।
तब तक स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें।
शुभम् भवतु।
आचार्य राजेश कुमार शर्मा
9058810022
9897158598
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com