सहसवान के मोहल्ला शहबाजपुर में एडवोकेट मजाहिर अली की ओर से रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों व क्षेत्रीय लोगों ने सामूहिक रूप से रोजा खोला।
इफ्तार के दौरान आपसी
भाईचारा और सौहार्द का माहौल देखने को मिला। एडवोकेट मजाहिर अली ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना प्रेम, भाईचारा और इंसानियत का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों का सम्मान करते हुए समाज में मिलजुलकर रहना चाहिए और त्योहारों को शांति व सद्भाव के साथ मनाना चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने देश व समाज में अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआ मांगी तथा एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी। और इफ्तार कार्यक्रम की सराहना की इस मौके पर मुकीस,शरीफ उद्दीन,अजीम अंबानी,अब्दुल कादिर,अकरम, शोएब नकवी,हाफिज रफीक,तारिक पत्रकार,मुनाजिर, शहादत नकवी,बबलू,नजम,समीर,फारूक,युनुस प्रधान,काशिफ अली खान,पप्पू सहित अन्य रोजेदार मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com