निदेशक, साक्षरता एवं वैकल्पिक शिक्षा / सचिव, राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण, उ0प्र0, लखनऊ के पत्रांक सा0 एवं वै0शि0/14875-5037/2025-26 दिनाँक 23 फरवरी 2026 के द्वारा उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अन्तर्गत सर्वे ऐप के माध्यम से चिन्हित 15+ वय वर्ग के निरक्षरों को चिन्हित वालेण्टियरों के एन0आई0ओ0एस0 पंजीकरण प्रपत्र पर पंजीकृत 15270 निरक्षरों को साक्षर करने के उपरान्त आज दिनाँक 15-03-2026 को पूर्वान्ह 10.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक द्वितीय मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता मूल्यांकन परीक्षा जनपद के परिषदीय विद्यालयों में बनाये गये परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित करायी गयी । परीक्षा में परीक्षार्थियों को सह उत्तर पुस्तिका उपलब्ध करायी गयी जिसमें चित्रात्मक वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न दिये गये थे । समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों, ए0आर0पी0 एवं ब्लाक मास्टर ट्रेनर्स को परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया । सभी के द्वारा परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, वीरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा प्राथमिक विद्यालय पटियाली सराय, नगर क्षेत्र-बदायूं में आयोजित परीक्षा का निरीक्षण किया गया जहाँ शान्तिपूर्वक सकुशल परीक्षा होती पायी गयी ।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

