11:24 am Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

आदमी कितना ही समझदार हो भूल हो ही जाती है : संजीव रूप

बिल्सी तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी में स्थित प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में आर्य समाज का साप्ताहिक सत्संग आयोजित किया गया । आज का सत्संग अंतरराष्ट्रीय वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने कराया ! अथर्ववेद के पवित्र मंत्रों से विश्व शांति तथा राष्ट्र कल्याण की प्रार्थना परमेश्वर से की गई ! इस अवसर पर आचार्य संजीव रूप ने कहा “सड़क कितनी ही साफ हो धूल हो ही जाती है , आदमी कितना भी समझदार हो भूल हो ही जाती है ! मनुष्य अल्पज्ञ है गलती करना , हो जाना स्वाभाविक है किंतु , गलती को मान लेना तथा अपना सुधार करना यह मनुष्य का श्रेष्ठ आचरण है ! जो लोग अपनी गलती को स्वीकार नहीं करते दूसरों में ही गलतियां देखते हैं दूसरों की बुराइयां करते हैं दूसरों में कमियां निकालते हैं खुद की कमी कभी नहीं देखते , ना खुद की कमी दूर करते हैं उनका मनुष्य जन्म व्यर्थ चला जाता है और समाज में उनका यश कीर्ति नहीं होती ! संसार में बड़े-बड़े संत हुए जिन्होंने बड़ी-बड़ी गलतियां और भूल की थी किंतु उन्होंने समय रहते अपनी गलतियों से सीखा और महान हो गए ! इस अवसर पर आज बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए । श्रीमती अंजली आर्य ,श्रीमती कमलेश रानी ,श्रीमती संतोष कुमारी ,श्रीमती गुड्डू रानी ,विचित्रपाल सिंह ,राकेश आर्य , नौबतराम आर्य , पंजाब सिंह तथा आर्य संस्कारशाला के बच्चे मौजूद रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस