5:04 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

भाजपा शासन में कानून व्यवस्था चरमरा गई है: ओमकार सिंह

बदायूँ: आज दिनाँक 14 मार्च 2026 को परशुराम चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में बदांयू के हिन्दुस्तान पेट्रोलियम में हुए सनसनीखेज हत्याकांड में डिप्टी जनरल मैनेजर श्री सुधीर गुप्ता एवं अस्स्टिेंट मैनेजर श्री हर्षित मिश्रा हुई हत्या पर गोष्ठी कर श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में निवर्तमान प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप मौजूद रहे इस अवसर पर ओमकार सिंह ने कहा कि जिस तरह ये हत्याकांड हुआ है ये भाजपा सरकार की पोल खोलती है कि भाजपा द्वारा कानून व्यवस्था कितनी ज्यादा चरमराई हुई है इस हत्याकांड की सीबीआई जांच होनी चाहिए इस अवसर पर कांग्रेस कार्यालय पर मोमबत्ती जला कर कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर जितेंद्र कश्यप ने मृतको के परिवारजनों के प्रति सवेदना प्रकट कर श्रद्धांजलि अर्पित की, गोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष वीरेश तोमर ने की गोष्टी में जिला उपाध्यक्ष सुनीता सिंह ने भी विचार व्यक्त किये मुख्य रूप से गोष्ठी में युवा कांग्रेस के जोनल कोऑर्डिनेटर शफी अहमद, महासचिव इगलास हुसैन, विधि विभाग अध्यक्ष सूरजपाल सोलंकी, युवा कांग्रेस जिलाउपाध्यक्ष बाबू चौधरी, एराज अली, एससीएसटी अध्यक्ष मुनेंद्र कन्नौजिया, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव मोरपाल प्रजापति, पंचायत राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश प्रजापति आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस