जरीफनगर। करंट की चपेट में आकर किसान की मौत
Badaun Express
March 14, 2026
जरीफनगर। क्षेत्र के ग्राम लोहरपुरा के खेत में सिंचाई करते समय करंट की चपेट में आ जाने से किसान रामभूप की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि ग्राम लोहरपुरा निवासी रामभूप (52) पुत्र मुंशी को अपने खेत में सिंचाई कर रहे थे और उसी दौरान विद्युत करंट की चपेट में आ गए।