शीर्षक:–पुजारियों को किया जा रहा संगठित–सनातन बोर्ड
–पुजारियों की आवाज उठाएगा सनातन बोर्ड–मठ मंदिर विभाग
सनातन धर्म के मुख्य सांस्कृतिक प्रतीक हमारे मंदिरों और संरक्षक पुजारियों को एक मंच पर संगठित करने और उनके हितों पर चिंतन मनन करने की सकारात्मक पहल करते हुए
अखिल भारतीय सनातन बोर्ड जिला बदायूं (रजि) द्वारा ऐतिहासिक रूप से मठ मंदिर विभाग का गठन किया जा रहा है
इस संदर्भ में आज दिनांक 14– 3–26 दिन शनिवार को संपर्क अभियान चलाकर मंदिरों के पुजारियो/महंतो को मठ मंदिर विभाग गठन कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया
जिसमें धर्म के प्रति उदासीन होते जा रहे हैं हिंदू समाज को सशक्त और संगठित करने के संदर्भ में विचार विमर्श और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे


संपर्क अभियान में एड अश्वनी भारद्वाज,चंद्र देव वर्मा ,डॉ सुशील गुप्ता,सुशील कुमार साहू, शिव ओम मथुरिया आदि कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

