।

उझानी बदांयू 13 मार्च।
आज नगर में शुक्रवार दो बजे के आसपास माहे रमजान के आखिरी जुमा को अलविदा की नमाज अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। कस्बे की जामा मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी।
नमाज अदा कराने के लिए बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंचे और मुल्क में अमन-चैन व खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं ।
नमाज के दौरान जामा मस्जिद व शहर की अन्य मस्ज़िदों में पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाली पुलिस के साथ ही पीएसी के जवान भी तैनात रहे।
पुलिस ने मस्जिदों के आसपास गश्त कर स्थिति पर पैनी नजर बनाए रखी ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।
जुमा अलविदा की नमाज शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न हुई, जिसे लेकर प्रशासन ने भी राहत की सांस ली।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

