, उपभोक्ताओं को मिली राहत

उघैती (बदायूं) थाना क्षेत्र के गांव खितौरा स्थित बनवारी लाल भारत गैस एजेंसी पर गुरुवार को पुलिस की मौजूदगी में घरेलू गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया। गैस मिलने से उपभोक्ताओं के चेहरे पर संतोष और खुशी दिखाई दी।
बताया जाता है कि क्षेत्र में गैस आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं में पहले कुछ असंतोष था। इसी को देखते हुए प्रशासन की निगरानी में खितौरा भगवंत स्थित बनवारी लाल भारत गैस एजेंसी पर गैस का वितरण कराया गया, जिससे व्यवस्था सुचारू बनी रही और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
इस दौरान बिल्सी के सप्लाई इंस्पेक्टर धीरज गुप्ता ने टीम के साथ एजेंसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गैस वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। व्यवस्था दुरुस्त मिलने पर उन्होंने एजेंसी स्टाफ की सराहना की और उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
गैस वितरण के दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद रही, जिससे व्यवस्था शांतिपूर्ण ढंग से संचालित होती रही।
/रविशंकर
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
