।
उसावां: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध से ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस पेट्रोल और डीजल को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है।
उसावा एचपी गैस एजेंसी पर गुरुवार को सुबह से ही गैस उपभोक्ताओं का जमावड़ा शुरू हो गया। सभी गैस उपभोक्ता 1 बजे तक गैस मिलने का इंतजार करते रहे।
इस सम्बंध में गैस एजेंसी के कर्मचारियों से पूंछा गया तो उन्होंने बताया कि, एजेंसी पर गैस सिलेंडरों का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में है। हाल ही में गैस कम्पनियों ने सिलेंडर की बुकिंग में कुछ बदलाव किए हैं जिसके कारण गैस बुकिंग करने में समस्या आ रही है।
कर्मचारियों ने बताया कि गैस आपूर्ति को लेकर यह अफवाह है जिससे उपभोक्ताओं के मध्य भ्रम की स्थिति बनी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

