4:40 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

नगला सरकी की गांव में गाडगे यूथ बिग्रेड की मासिक बैठक

बदायूं जनपद के नगला सरकी की गांव में गाडगे यूथ बिग्रेड जिला बदायूं के तत्वाधान में मासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सामाजिक कार्यकर्ताओं के रूप में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुषों ने भाग लिया और महापुरुषों के विचारों का जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया संत गाडगे बाबा की अपूर्ण प्रतिमा को जल्द पूर्ण करने का आवाहन किया गया और समाज में हो रहे अत्याचार व शोषण को रोकने के लिए आह्वान किया गया इस अवसर पर रामनिवास नेताजी के कार्यालय नगला सरकी जिला बदायूं के जिला कार्यालय पर सभी गाडगे यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे धोबी घाट के कब्जे को लेकर बदायूं जिले के अधिकारियों से टीम संपर्क करेगी कार्यक्रम में इंद्रजीत माथुर प्रवेश माथुर और रामनिवास दिवाकर विपिन दिवाकर सुनील दिवाकर एडo सौदान सिंह दिवाकर रिचा माथुर डॉo खुशबू मथुरिया कुसुम माथुर विमल माथुर उपमा माथुर रेखा दिवाकर सेजल दिवाकर आदि महिलाएं व पुरुष समाज के उपस्थित थे

विज्ञापन एक्सप्रेस