एनएसएस की अंबेडकर इकाई का छठा दिन: पर्यावरण सुरक्षा रैली और सफाई अभियान से ग्रामीण जागरूकता


राजकीय महाविद्यालय के डॉ भीमराव अंबेडकर इकाई के राष्ट्रीय सेवा योजना की रसूलपुर बिलहरी में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन पर्यावरण सुरक्षा पर जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के बाद स्वयंसेवकों ने ग्राम पंचायत रसूलपुर बिलहरी के सामुदायिक भवन, मंदिर एवं मस्जिद परिसर की साफ-सफाई की तथा रैली के माध्यम से जनजागरण किया।
शाम के बौद्धिक परिचर्चा सत्र में मुख्य अतिथि गोविंद बल्लभ पंत महाविद्यालय, कछला के संस्कृत विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर सुमित कुमार ने पर्यावरण संरक्षण के लिए प्राचीन भारतीय संस्कृति एवं धर्म शास्त्रों में वर्णित जीवनचर्या पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वेदों और शास्त्रों में प्रकृति संरक्षण को जीवन का अभिन्न अंग माना गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता गणित विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार ने की, जबकि मुख्य वक्ता एनएसएस के जिला नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार जायसवाल थे। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने किया।
इस अवसर पर विपिन कुमार, काजल, रोशनी, शीतल, रजनी, ज्योति, रेनू राठौर, आयुष, कौशल कुमार, रजनीश, अनामिका मिश्रा, संध्या, कुसुम लता, प्रियांशु , दीक्षा, मोहिनी वार्ष्णेय आदि सक्रिय रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

