।

बदांयू 12 मार्च।
बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव सैंजनी में स्थित एचपीसीएल प्लांट में दिनदहाड़े दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। हमलावर अजय प्रताप सिंह ने प्लांट के मैनेजर सुधीर गुप्ता और डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा को गोली मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हमलावर पहले इसी प्लांट में पराली का ठेकेदार था उसकी फर्म को ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया था। जिसके बाद से उसका प्रबंधन से विवाद चल रहा था ।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया है और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर सबूत जुटाए जा रहे हैं। जिलाधिकारी अवनीश राय और एसएसपी डॉ ब्रजेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे हैं और मामले की जांच की जा रही है। वही बताया जाता है कि हमलावर अजय प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

