5:55 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

युवा देश का करें सम्मान और आपदाओं में स्वयं को रखें तैयार : संजीव

बदायूं : नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास पीजी कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठवें दिन राष्ट्रध्वज फहराने, तंबू निर्माण, प्राकृतिक आपदाओं में स्वयं तैयार रखने की ट्रेनिंग दी गई।
मुख्य अतिथि स्काउट संस्था के पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। श्री शर्मा ने आपदा प्रबन्धन में स्वयंसेवकों की भूमिका विषय पर अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक सैद्धान्तिक तथा व्यावहारिक व्याख्यान प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाएं कभी कहकर नहीं आती, स्वयं के लिए तैयार रखना पड़ता है।प्रथम सत्र में उन्होंने स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के नियमों, के बारे में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कोई भी भारतीय नागरिक किसी भी दिन अपने घर, कार्यालय अथवा संस्थान पर राष्ट्रध्वज फहरा सकता है, परन्तु ध्वज फहराते समय उसके सम्मान और मर्यादा का पालन करना अनिवार्य है। राष्ट्रध्वज का सम्मान करना देश का सम्मान है। यदि राष्ट्रध्वज के साथ किसी अन्य ध्वज को फहराया जाए तो राष्ट्रीय ध्वज की ऊँचाई अन्य ध्वज से अधिक रखी जानी चाहिए। स्वयंसेवकों ने राष्ट्रध्वज को सम्मान से फहराने और उसके नियमों का सदैव पालन करने का संकल्प लिया।
द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि श्री शर्मा द्वारा आपदा की स्थिति में तंबू निर्माण की संपूर्ण प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया, जिससे स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन के व्यावहारिक पहलुओं की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। कार्यक्रम अधिकारी डा.सत्यम मिश्र ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन राजनीतिविज्ञान विभाग के आकाश ने किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस