3:41 pm Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहसवान पर मानसिक स्वास्थ्य शिविर व रक्तदान शिविर का आयोजन

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहसवान पर मानसिक स्वास्थ्य शिविर व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

सहसवान (बदायूं) सहसवान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मानसिक स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन नगर अध्यक्ष बी जे पी पियूष माहेश्वरी के द्वारा किया गया है। चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर प्रशान्त त्यागी की गरिमामय उपस्थिति में फीता काटकर किया गया। मानसिक स्वास्थ्य शिविर में लगभग 460 मरीजों का इलाज किया गया जिसमें कुल 35 मानसिक रोगी थे। इस दौरान मानसिक स्वास्थ्य शिविर कैम्प में जनपद मुख्यालय से मो इलियास व प्रेम बाबू उपस्थित रहे। साथ ही आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहसवान पर आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 10 रक्तदाताओं के द्वारा रक्तदान किया है।
1-श्री नवीन सक्सेना 2-श्री अक्षय जांगीर 3-श्री सचिन सिघल 4-श्री श्यामवीर शर्मा 5-श्री नेत्रपाल सिंह यादव 6-श्री भगवान यादव 7-श्री शंकर गुर्जर 8-श्रीमती राजकुमारी 9-श्रीमती कल्पना 10-श्रीमती आकांक्षा सिंह के द्वारा रक्तदान किया गया उक्त सम्मानित रक्तदाताओं की कोटिश सराहना श्रीमान चिकित्सा अधीक्षक महोदय डाक्टर प्रशान्त त्यागी जी के द्वारा करते हुए रक्तदान प्रमाण पत्र भी निर्गत किया गया।


इस दौरान जनप्रतिनिधियों में अवधर शर्मा, सचिन शर्मा,बाबी कोली, सुभाष गौड़, चौधरी पुत्तन आजाद आदि जनप्रतिनिधि व डाक्टर आकिल, डाक्टर आकिफ,गुलशन ,फराज खान ,कृष्ण वल्लभ चतुर्वेदी, देशदीपक शंखधार, शिवेंद्र, संजीव पचौरी,प्रश्नलता,शोयेब ,सौरभ गुप्ता,आदि समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।मंच का संचालन शैय्यद अशफाक अली द्वारा किया गया।*

शिविर का निरीक्षण भी श्रीमान उप मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर निरन्जन जी के द्वारा किया गया।

/रविशंकर

विज्ञापन एक्सप्रेस