।


उझानी बदांयू 10 मार्च।
नगर के मोहल्ला अहीरटौला में मां शीतला मंदिर में शीतला माता अष्टमी महोत्सव के पहले दिन मंदिर परिसर में भक्तों ने हवन-पूजन किया।
शीतला माता का पूजन-अर्चन कर निरोगी जीवन की कामना की।
मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों का जुटना शुरू हो गया। सबसे पहले माता शीतला का अभिषेक किया गया। श्रृंगार करने के बाद भक्तों ने पूजन किया।
सेवायत शिवसनेही मिश्रा ने बताया कि दो दिन के महोत्सव में सप्तमी पूजन का विशेष महत्व है। कल 11 मार्च को शाम 4 बजे करीब मन्दिर प्रांगण से शीतला माता की एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी ।
भक्तों ने निरोगी जीवन की कामना की। यजमानों ने भी हवन में आहुतियां दीं।
इस मौके पर मुनीश अग्रवाल, राकेश वर्मा सर्राफ, विश्वनाथ वर्मा, प्रमोद माहेश्वरी,पंकज शर्मा, संजय चतुर्वेदी, संतोष गुप्ता, श्याम यादव,ध्रुव यादव,कमल मिश्रा, प्रमोद माहेश्वरी, जयपाल राठौर, विनोद गुप्ता आदि भक्त मौजूद रहे।





badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

