11:03 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

सिंह हवेली के सामने बरेली मथुरा हाइवे पर ट्रक का एक्सल टूटा,दो घंटे लगा जाम

बरेली मथुरा हाइवे पर ट्रक का एक्सल टूटा,दो घंटे लगा जाम।

सिंह हवेली के सामने ट्रक में आई तकनीकी कमी।

उझानी बदांयू 10 मार्च।

बरेली मथुरा हाईवे पर सिंह हवेली के पास बीच सडक एक ट्रक का एक्सल टूटने से रोड जाम हो गया। दो घंटे बाद कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को हटाने के बाद यातायात सुचारू हो सका।

जानकारी के अनुसार हाइवे पर निर्माण के चलते वन साइड ही वाहनों का आवागमन हो रहा है। आज सुबह एक ट्रक का एक्सल टूटने से वह बीच सडक खडा हो गया। जिससे हाइवे पर जाम लग गया दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। काफी देर बाद पुलिस पहुंचने पर ट्रक को एक साइड कर एक साइड वाहनों को रोक कर पुलिसकर्मीयों ने वाहनों को पास कराया तब जाकर जाम को खुल सका।

विज्ञापन एक्सप्रेस