11:11 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं सदर में सपा लाएगी तुरूप का इक्का, सपाई भी रह जाएगें हक्का बक्का ?

बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
विधानसभा चुनावों को लेकर सपाई खेमें होने वाले मंथन में बदायूं सदर सीट से ऐसा अल्पसंख्यक उम्मीदवार मैदान में लाये जाने की सुगबुगाहट सामने आ रही है जो अब तक जनपद में कहीं भी चर्चा में नहीं है। बताते हैं कि सपा बदायूं सीट से अल्पसंख्यक उम्मीदवार फिर से मैदान में उतारेगी परंतु यह चेहरा नया होगा और बदायूं वालों लिए परचित होगा। बदायूं सीट पर अल्पसंख्यक उम्मीदवार उतारकर सपा जिले में अल्पसंख्यक वोट बैंक को अपने पक्ष में रखने का प्रयास करेगी और यह चेहरा ऐसा होगा जिसके सामने सपा में टिकट के दावेदार बन कर उभरने वाले पूर्व मंत्री, जिले के पूर्व विधायक और सपा के पूर्व उम्मीदवार साईलेंट मोड पर जाने को मजबूर हो जाएगें जबकि सपा के इस चयन पर सपा के साथ सपा के विरोधी चौक जाएगे। खबरों के अनुसार सपा का बदायूं सदर सीट पर उम्मीदवार चयन का काम लगभग फाइनल हो चुका है लेकिन इस चेहरे को सपा रणनीति के चलते विधानसभा चुनाव हेतु चलने वाली नामांकन प्रक्रिया के अंत में करेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.