6:57 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में नकाबपोशों ने महिला को किया घायल।

उझानी बदांयू 8 मार्च।

कोतवाली क्षेत्र के गांव छतुईया में आज दोपहर सनसनी फैल गई जब शौंच को जा रही एक महिला को चार नकाबपोश युवकों ने घेर कर उसकी जमकर पिटाई लगाई जिससे वह घायल हो गई। महिला ने हाथ में चाकू मारने का भी आरोप लगाया है।

बताते हैं मामला जब कोतवाली पहुंचा तब दोनों पक्षों में पुलिस की मौजूदगी में फैसला कर लिया। कोतवाली पुलिस ने घायल महिला की मरहम पट्टी भी कराई है।

गांव वालों में चर्चा है दो दिन पहले भी घायल महिला के पति सहित दो ननदों के साथ इन्ही लोगों ने मामूली कहासुनी पर मारपीट की थी।

जानकारी अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव छतुईया निवासी रिंकू की पत्नी पुष्पा आज दोपहर शौंच को रेलवे लाइन पार के खेतों की ओर जा रही थी उसी वक्त घात लगाएं चार नकाबपोश युवकों ने पुष्पा को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।

पुष्पा ने बताया कि जब उसने युवकों के चुंगल से छूटने के लिए शोर मचाया तो एक युवक ने उसके ऊपर चाकू चलाया जो उसके हाथ में लगा।

घायल महिला की चीख पुकार सुनकर परिजन और अन्य ग्रामीण जो खेतों में काम कर रहे थे, मौके की ओर भागे तब हमलावर चारों युवक भी भाग निकले। रिंकू ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी
सूचना पर पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया ।

मामले को लेकर इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार बोले कोई पक्ष शिकायती पत्र देने को तैयार नहीं था। दोनों पक्षों ने आपसी फैसला कर लिया व फैसलानामा पुलिस को दे गये।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.