3:17 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

यूपीएससी में 215 वीं रैंक पाने वाले आयुष को अशोक खुराना ने किया सम्मानित

बदायूं शहर के निवासी प्रमोद पाठक के सुपुत्र आयुष पाठक का यूपीएससी में 215वीं रैंक आई. ए. एस में चयन होने पर केवल खुराना स्मृति मंच के संस्थापक साहित्यकार अशोक खुराना ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें परिवार सहित सम्मानित किया तथा आयुष के गुरु कवि कामेश पाठक ने भी ह्रदय तल से अपना आशीर्वाद दिया।
आयुष ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपनी दादी व माता-पिता तथा अपने गुरुजनों को देते हुए भगवान की कृपा का प्रतिफल बताया।
इस मौके पर समाजसेवी अशोक खुराना ने कहा कि आयुष की उपलब्धि पर बदायूं वासियों को बहुत गर्व है, प्रतिभाएं विद्यमान होती है और समय पर अंकुरित भी होती हैं। उन्होंने कहा कि आईपीएस केवल खुराना के चयन के उपरांत ही बदायूं के होनहार युवाओं में एक नवीन जागृति उत्पन्न हुई और आयुष पाठक का चयन इस दिशा में बढ़ता हुआ एक कदम है। उन्होंने कहा कि बहुत ही शीघ्र केवल खुराना स्मृति मंच की ओर से बदायूं के गणमान्य व्यक्तियों के समक्ष उन्हें सम्मानित किया जाएगा जिससे आयुष को सबका आशीष प्राप्त हो सके। अशोक खुराना ने दो लाइनों में अपनी मनोभावना व्यक्त की –
आयुष चयनित हो गया, बढ़ी बदायूं शान ।
प्रतिमानों की श्रृंखला, जुड़ा नया प्रतिमान।।

विज्ञापन एक्सप्रेस