5:23 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बदायूं में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

आज दिनांक 07/03/2026 को महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बदायूं महर्षि शिक्षा संस्थान के अध्यक्ष गिरीश चंद्र वर्मा के दिशा निर्देश एवं प्रधानाचार्य आर.एल. सिंह के सान्निध्य में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं के सम्मान हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के शिक्षकों द्वारा महिला शिक्षिकाओं हेतु विभिन्न प्रस्तुतियां पेश की। सर्वप्रथम कार्यक्रम का प्रारंभ गुरु परंपरा पूजन एवं भावातीत ध्यान के साथ हुआ । तत्पश्चात मुख्य अतिथि कैपिटल पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य मीनू सिंह एवं विशिष्ट अतिथि अतिथि गृह बदायूं की संचालिका मीनू सिंह पटेल एवं कार्यवाहक प्रधानाचार्य रविंद्र प्रताप सिंह जी के द्वारा गुरु जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिसके पश्चात शिक्षकों द्वारा महिला सशक्तिकरण पर समर्पित कविता, भाषण एवं गीत प्रस्तुत किया गया। इसी क्रम में कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए महिला अभिभावक एवं महिला शिक्षिकाओं हेतु कुछ मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। जिसमें सभी महिलाओं ने आनंदपूर्वक पूर्ण सहभागिता निभाई। इसके उपरांत महिला शिक्षिकाओं के द्वारा केक को काटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया गया। इस मौके पर विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य रविंद्र प्रताप सिंह जी ने कहा कि यह विशेष दिन अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रही महिलाओं का सम्मान करने व उनकी उपलब्धियों का उत्सव मनाने का दिन है। साथ ही उन्होंने बताया कि समाज में महिलाओं का दर्जा बहुत ऊंचा है कि अगर एक बच्चा पढ़ाया जाता है तो एक परिवार ही पढ़ता है, लेकिन अगर एक लड़की को पढ़ाया जाता है तो उसकी पीढ़ी ही पढ़ी-लिखी होती है। उन्होंने नारी शक्ति को त्याग की मूर्ति बताया। विद्यालय में कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका अनुराधा शर्मा एवं श्वेता सैनी के नेतृत्व में हुआ एवं मंच संचालन शिक्षक कमल किशोर एवं संचय गुप्ता के द्वारा किया गया। इस मौके पर समस्त विद्यालय परिवार की उपस्थिति गरिमामय रही। विद्यालय मीडिया प्रभारी- राजीव सिंह चौहान एवं श्वेता सैनी।

विज्ञापन एक्सप्रेस