10:21 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

दोपहिया वाहनों के चालान, डग्गामारों वाहन संचालकों को अभयदान ?

बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
बदायूं में परिवहन विभाग द्वारा पिछले कई दिनों से दोपहिया वाहनों के साथ भारी वाहनों के चालान करने की मुहिम चलाई जा रही है जिसमें चालान की रकम सरकारी खजाने में जमा कराई जा रही है जो एक अच्छी पहल दिखाई देती है लेकिन आम आदमी को एक बात समझ नहीं आ रही कि बिसौली, आसफपुर, सहसवान, नाधा, दातागंज, उसहैत, बिल्सी अलापुर, ककराला एवं कछला में सुबह से लेकर रात तक अवैध खनन करने वाले लोडर वाहन तथा बदायूं के सरदार पटेल चौक एवं पुरानी चुंगी, सहसवान, बिसौली, इस्लामनगर, वजीरगंज, कादरचौक, अलापुर, उसहैत, उसावां से रोजाना दिल्ली जाने वाली बसों के अलावा बरेली एवं पीलीभीत से जयपुर जाने वाली डबल डेकर डग्गामार बसों के बदायूं होकर बेखौफ जाने वाली की छूट किसने दिला रखी है आम आदमी को लग रहा है कि परिवहन विभाग के अधिकारी और डग्गामार वाहन संचालकों के बीच पर्दे के पीछे वाली दोस्ती है जबकि दोपहिया वाहनों के चालान गिनती बढाने और टारगेट में संख्या दिखाने को किए जा रहे हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.