9:25 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

पूर्णिमा पर गंगा में बहे विष्णु को चौथे दिन भी नही खोज पाई एसडीआरएफ की टीम

एसडीएम की अगुवाई में एसडीआरएफ की टीम ने गंगा नदी में की छानबीन।

उझानी बदांयू 6 मार्च ।

फाल्गुन पूर्णिमा पर गंगा स्नान के दौरान बेटे को बचाने की कोशिश में बहे फिरोजाबाद के विष्णु दीक्षित का अब तक पता नहीं लगा है। इसके लिए आज दोपहर 11 बजे कछला गंगा घाट पहुंचे उपजिलाधिकारी सदर मोहित कुमार ने खोजबीन कर रही एसडीआरएफ टीम से जानकारी प्राप्त की तथा अपने सामने गोताखोरों को भी बहे युवक की खोजबीन में लगाया।

क्षात रहे दो मार्च को पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए फिरोजाबाद में दक्षिण थाना क्षेत्र इलाके के सुहागनगर निवासी विष्णु दीक्षित अपने परिवार के साथ कछला घाट पर स्नान को आए थे। नहाते समय उनका बेटा कार्तिक 7 बर्ष डूबने लगा तो उसे बचाने के चक्कर में गहरे में चले गए।

परिवार के लोगों की चीख-पुकार पर गोताखोरों ने कार्तिक को तो बचा
लिया, लेकिन विष्णु बह गए। चौथे दिन भी उनका पता नहीं चलने से परिवार के लोग बदहवास हैं।

उपजिलाधिकारी सदर मोहित कुमार ने बताया कि विष्णु की तलाश के लिए मुरादाबाद से एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर उसी दिन लगा दिया गया था। प्राइवेट गोताखोरों ने भी गंगा में जाल
डाला है। आज भी एसडीआरएफ की टीम ने कछला घाट के दोनों छोरों की तरफ करीब बीस से पच्चीस किलोमीटर दूर तक खोजबीन की है विष्णु की तलाश जारी है जल्द ही उसे ढूंढ लिया जाएगा ।

विज्ञापन एक्सप्रेस