11:32 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं सिटी मॉल में स्वर्गीय कृष्ण स्वरूप वैश्य, स्वर्गीय ओम प्रकाश मथुरिया की स्मृति में होली मेला मनाया

गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी होली मिलन समिति के द्वारा स्वर्गीय कृष्ण स्वरूप वैश्य , स्वर्गीय ओम प्रकाश मथुरिया की स्मृति में लगने वाला होली मेला बदायूं सिटी मॉल में भव्यता पूर्वक मनाया गया । होली मिलन की आयोजन समिति ने सभी समाज के बंधुओ से संपर्क किया। समाज के विभिन्न वर्गों के पंडाल इस मेले में लगाये गए । कार्यक्रम में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा की होली का त्यौहार हम सबकी जीवन में खुशियों लेकर आए और समाज के सभी लोगों से मिलकर मनाएं । एमएलसी वागीश पाठक ने कहा होली का पर्व आपसी भाईचारे का पर्व है हम सभी को इस त्यौहार में सभी की खुशियों में शामिल होना चाहिए । आज के कार्यक्रम में मूक वधिर कल्याण संस्थान , गोस्वामी समाज , सर्व वैश्य एकता मंच क्षत्रिय महासभा मौर्य शाह कुशवाहा समाज, साहू धर्मांध ट्रस्ट समाज , वाल्मीकि समाज, पाली एवं बघेल समाज का इस महासभा उद्योग व्यापार मंडल , माहेश्वरी सभा हिंदू जागरण मंच ,नगर पालिका परिषद बदायूं ,जीएस हीरो वार्ष्णेय समाज, ब्राह्मण संघर्ष मोर्चा , राधा माधव संकीर्तन मंडल, पासवान , समाज की ओर से पंडाल लगाए गए थे । इस अवसर पर सिटी मॉल बड़ा ही आकर्षक एवं भव्य दिखाई दे रहा था। सभी अतिथियों का सभी समाज के बंधुओ ने होली की गुजिया खिलाकर फलों एवं मेवाओं से अतिथियों का सम्मान किया ।इस अवसर पर महेश चंद्र गुप्ता ने पंडाल में उपस्थित सभी समाज के प्रतिनिधियों को पटका पहना कर प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया । आज के इस कार्यक्रम में विभाग प्रचारक सुधांशु जी शारदेन्दु पाठक धीरज सक्सेना रजनी मिश्रा मोनिका गंगवार, सीमा राठौर ,अर्चना गुप्ता, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मनोज मसीह चीनी मिल के उपाध्यक्ष सुरजीव गुप्ता , अमित पांडे, सुभाष शर्मा आदि उपस्थित रहे । होली मिलन समिति के ओम प्रकाश वैश्य, मुनीष अग्रवाल ,अजय मथुरिया अश्वनी आहूजा, राहुल चौबे , नीतेश वार्ष्णेय आदि का विशेष सहयोग रहा । इस अवसर पर सिटी मॉल के ओनर प्रतीष गुप्ता का विशेष सहयोग रहा सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने उन्हें भी सम्मानित किया । इस अवसर पर अंजना ग्रुप एवं सिटी मॉल रा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया । कार्यक्रम का सफल संचालन पंकज शर्मा के द्वारा किया गया।


विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.