बदायूं के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कठोली गांव में Holi के दौरान डीजे पर जातिसूचक गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विरोध करने पर करीब 50 लोग लाठी-डंडे और हथियार लेकर एक दलित परिवार के घर पहुंच गए और हमला कर दिया।
हमलावरों ने घर पर पथराव किया और परिवार के सदस्यों को पीट दिया, जिसमें 6 लोग घायल हो गए। आरोप है कि घर के दरवाजे पर लगी B. R. Ambedkar की फोटो वाली टाइल्स भी तोड़ दी गईं। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com