7:07 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

गायत्री शक्तिपीठ पर हुई जिला स्तरीय संगोष्ठी

​बदायूं : गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर जिला स्तरीय संगोष्ठी हुई। प्रज्ञा मंडलों, महिला मंडलों की सक्रियता और आगामी सेवा कार्यों को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।
परिव्राजक सचिन देव ने वेदमंत्रोंच्चारण और भावपूर्ण प्रज्ञा गीतों के साथ संगोष्ठी का शुभारंभ किया।
जोन समन्वयक नजीबाबाद डीपी सिंह ने कहा युवा युग निर्माणी बनें। बल, बुद्धि और विवेक से राष्ट्र की समस्याओं का निराकरण करें। उप जोन समन्वयक अजयवीर सिंह ने कहा कि शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में विश्वधरा पर सुख, समृद्धि और शांति के लिए भव्य आयोजनों की रुप रेखा बनाई गई है। युवा शक्ति बढ़-चढ़कर हिस्सा ले। देश को सशक्त और समर्थ बनाएं।
जिला समन्वयक नरेंद्र पाल शर्मा ने कहा कि ज्योति कलश यात्रा शांतिकुंज से विश्व भ्रमण करती हुई 23 जून को जिले में पहुंचेगी। जिसका भव्य स्वागत 24 कुंडली गायत्री महायज्ञ साथ होगा। मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सुरेंद्रनाथ शर्मा,
​मुख्य प्रबंध ट्रस्टी गायत्री शक्तिपीठ बिसौली सुखवीर सिंह ने आगामी कार्य योजनाओं में ​संगठन विस्तार, प्रज्ञा मंडलों, महिला मंडलों और युवा मंडलों को और अधिक सक्रिय बनाने पर जोर दिया गया। आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी अभियान के अंतर्गत बच्चों और युवाओं में नैतिक मूल्यों के विकास हेतु रणनीति बनाई गई। गायत्री परिवार द्वारा आगामी समय में चलाए जाने वाले सामाजिक और आध्यात्मिक अभियानों की ट्रेनिंग सफलता हेतु कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। ​गायत्री परिजनों ने मिशन के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर कुंवरगांव गायत्री परिवार परिव्राजक सरोज शर्मा, नरेंद्र सिंह, अजीत सिंह, डा. सोनपाल, मदनलाल झा, कालीचरण पटेल, नत्थूलाल शर्मा, दिनेश चंद्र गुप्ता, ब्रजकिशोर, मुकेश माहेश्वरी, धीरेंद्र सिंह, गंगा देवी, ललतेश कुमार, संजीव कुमार, राजेश्वरी, सीमा गुप्ता, शिवंवदा सिंह, माया सक्सेना, रजनी मिश्रा आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.