होली के रंग, खाकी के संग-
बदांयू में पुलिस की होली गुलाल से रंगी वर्दी, चेहरे पर मुस्कान।
बदांयू 5 मार्च।
पुलिस लाइन्स बदायूँ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ बृजेश कुमार सिंह द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।


समारोह के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं एवं बधाई दीं तथा आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं सहयोग की भावना के साथ उत्सव मनाया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के प्रति समर्पित रहकर कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया ।
होली पर्व के पावन शुभ अवसर पर आज पुलिस लाइन्स बदायूँ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ बृजेश कुमार सिंह द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया । कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ ह्रदेश कठेरिया,अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी,समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं थाना प्रभारीगण व अन्य पुलिसकर्मीयों की गरिमामयी उपस्थिति रही । इस दौरान आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं समरसता का वातावरण परिलक्षित हुआ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रंग एवं गुलाल लगाकर,गले मिलकर होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई । कार्यक्रम के दौरान सभी को जलपान कराया गया तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मिलन सम्पन्न हुआ ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ हृदेश सिंह कठेरिया के नेतृत्व में जनपद के स/कर्मचारीगण द्वारा अथक प्रयास मेहनत व लगन से अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए रंगो के त्योहार होली को सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया गया । अतिसंवेदनशील/संवेदनशील इलाकों में भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस टीमों, क्यू.आर.टी. व स्वाट/सर्विलांस टीम तथा ड्रोन कैमरों द्वारा विशेष नजर रखी गयी । जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपनी-अपनी पुलिस टीमों के साथ थाना क्षेत्र में लगातर गस्त एवं पेट्रोलिंग करते हुए जनता से संवाद स्थापित किया गया तथा प्रत्येक बीट के गांव में जनता के व्यक्तियों की लोकल टोली बनाई गयी जो अपने क्षेत्र की कुशलता से थाना प्रभारी के अवगत कराते रहे। थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र की प्रत्येक बीट में क्विक रेस्पान्स टीम नियुक्त की गयी थी जिससे छोटी से छोटी घटना का भी तत्काल संज्ञान लिया गया । खुरापाती व्यक्तियों के सोशल मीडिया एकाउण्ट लगातार चल रही निगरानी, सोशल साईटस एवं टीवी खबरों की लगातार की जा रही थी मॉनिट्रिंग, अफवाहों/ भ्रामक खबरों को भी लगातार चिन्हित करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को संज्ञानित कराकर सम्बन्धित थाना के माध्यम से कार्यवाही करायी गयीं ।डायल 112 की पी0आर0वी0 द्वारा भी विशेष सतर्कता बरती गयी,सभी इवेन्ट पर बहुत अल्प समय में त्वरित कार्यवाही करते हुए जनता को सुरक्षा का अहसास कराया गया। पुलिस कंट्रोल रुम की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही सभी सूचनाओं को समय से जनपदीय थानो को प्रेषित कर आदेश निर्देशो का पालन कराया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बदायूँ द्वारा “बदायूँ पुलिस” की सराहना करते हुये सभी पुलिसकर्मियों को सतर्कतापूर्ण, संयमित व्यवहार तथा उच्चकोटी का अनुशासन दिखाते हुए ड्यूटी करने पर बधाई दी गयी ।



