हाल बदांयू के एटीएम का-कहीं कैश की किल्लत कहीं लगीं लंबी कतारें।
बदांयू 5 मार्च।
होली के रंगों के बीच शहर के एटीएम पर रुपये निकालने वालों की भीड़ लगी रही। कई जगह एटीएम खाली होने से लोगों को निराशा हाथ लगी। वहीं दूसरी ओर कुछ बैंक और मुख्य बाजार के एटीएम पर लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं।
अधिकतर एटीएम में सोमवार की रात के समय ही कैश समाप्त हो गया।
होली के चलते तीन दिन से बैंक बंद हैं। इसलिए अधिकतर लोग त्योहार के लिए धन की निकासी को एटीएम पर ही निर्भर हैं, लेकिन कई बैकों ने पर्व पर एटीएम में पर्याप्त धन की व्यवस्था नहीं की। पर्व की खरीदारी के लिए लोग मंगलवार, बुधवार को एटीएम से धन निकालने पहुंचे तो कुछ एटीएम पर सिस्टम डाउन और कैश न होने की वजह से लोग निराश होकर लौटते नजर आए। कई बैंकों के एटीएम में ताले भी लटके रहे। लोगों ने एक से दूसरे एटीएम की दौड़ लगाई। जिन एटीएम में धन मौजूद था तो वहां लंंबी लाइनें लगी रहीं। इससे लोगों को धन निकालने के लिए काफी देर इंतजार करना पड़ा।
एसबीआई के एटीएम पर पहुंचे नरेन्द्र कुमार ने बताया कि त्योहार पर लेबर को वेतन देने के लिए एटीएम पर आया हूं लेकिन रुपये नहीं निकल रहे। बेंक आफ बडौदा के एटीएम पर पहुंचे सुरेन्द्र ने बताया कि कई एटीएम में ताले लटके मिले। कुछ जगह एटीएम खाली मिले। यहां लंबी लाइन लगी हुई है।





badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com