2:48 pm Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी क्षेत्र के गांव संजरपुर में होली पर डीजे को लेकर दो पक्षों में पथराव, पुलिस पीएसी तैनात।

उझानी क्षेत्र के गांव संजरपुर में होली पर डीजे को लेकर दो पक्षों में पथराव, पुलिस पीएसी तैनात।

उझानी बदांयू 5 मार्च।

कोतवाली क्षेत्र के गांव संजरपुर में होली को लेकर बवाल हो गया। दोनों पक्षों में टकराव इतना बढ़ा कि जबरदस्त पथराव हुआ। जिसमें दो-तीन लोगों के चोटें आने की सूचना है। अब गांव में पुलिस के साथ दो बटालियन पीएसी को तैनात कर दिया गया है। गांव की गलियों में सिर्फ पुलिस कर्मियों के बूट की आवाजें सुनाई दे रही है। फिलहाल मामला शांत हे।

जानकारी के अनुसार कुछ लोगों का कहना है कि एक महिला के जबरदस्ती रंग लगाने को लेकर दो पक्षों में कल टकराव हुआ। वही कुछ लोगों का कहना है कि डीजे पर डांस को लेकर बवाल हुआ। बहरहाल जो भी हो। गांव के दो पक्षों में तनाव इतना बढ़ा कि आज सुबह दोनों ओर से जबरदस्त पथराव हुआ। लोगों का कहना है कि पुलिस की मोजूदगी में भी दोनों ओर से पथराव हुआ।

विवाद बढता देख पुलिस व पीएसी की दो बटालियन को बुलाया गया। पुलिस बल को देख ग्रामीण इधर-उधर हो लिए। बहरहाल अब सिथ्ति नियंत्रण में बताई जाती है। पुलिस व पीएसी ने गांव में डेरा डाल दिया है। एक दर्जन लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। गांव में आला-अधिकारियों ने भी डेरा डाल दिया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस