6:04 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में होली का उल्लास, रंगों से सराबोर हुआ शहर, जमकर उड़ा अबीर-गुलाल

उझानी बदांयू 4 मार्च।

होली का पर्व पूरे शहर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । सुबह से ही लोग घरों से निकलकर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते नजर आए। गली-मोहल्लों से लेकर मुख्य सड़कों तक रंगों की बौछार और बुरा न मानो होली है की गूंज सुनाई देती रही।

———

होली से एक दिन पहले शहर के प्रमुख बाजारों में सुबह से देर रात तक खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही। रंग, गुलाल और पिचकारियों की दुकानों पर लंबी कतारें देखी गईं। लाल, पीले, हरे, नीले और गुलाबी रंगों से सजी दुकानों ने पूरे शहर को होलीमय बना दिया।
——-


इस बार पैकेट बंद प्राकृतिक रंगों की मांग अधिक रही, वहीं खुले रंगों की बिक्री भी जोरों पर रही। बच्चों के लिए कार्टून थीम वाली पिचकारियां और युवाओं के लिए विशेष डिजाइनर पिचकारियां आकर्षण का केंद्र रहीं। 100 रुपये से शुरू होने वाले हैप्पी होली और दिल डिजाइन वाले चश्मों ने युवाओं में खासा उत्साह जगाया। 80 रुपये से उपलब्ध जयपुरी प्रिंट और धार्मिक संदेश वाली टोपियां भी खूब बिकीं।
———

होली की मिठास के लिए गुजिया, नमकीन और अन्य पकवानों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ी रही। नगर की प्रसिद्ध दुकानों पर लोगों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। ठंडाई और कोल्डड्रिंक पर दिए गए विशेष ऑफरों ने बिक्री को और रफ्तार दी।

———-
शहर भर में होली खेले रघुवीरा और होली के दिन दिल खिल जाते हैं जैसे पारंपरिक गीतों की धुन पर लोग झूमते नजर आए। गली-मोहल्लों में बच्चों ने छतों से पानी के गुब्बारे फेंके तो युवाओं की टोलियां सड़कों पर रंग उड़ाती दिखीं। राह चलते लोगों को भी रंगों से सराबोर कर पर्व की खुशियां बांटी गईं।

———–
पर्व के मद्देनजर प्रशासन और पुलिस ने संवेदनशील व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा और गश्त बढ़ाई गई, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
——
राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस