बिजनोर। एंबुलेंस कर्मियों द्वारा धूमधाम से रंगों का होली त्यौहार
बिजनोर मे संचालित 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवा के समस्त पदाधिकारियों एवं समस्त ईएमटी पायलट द्वारा जिला चिकित्सालय बिजनोर में एक दूसरे को रंग लगाकर कर बड़े हर्षोल्लास के साथ होली का त्यौहार मनाया गया।
इसी के साथ समस्त एम्बुलेंस कर्मचारियों ने निस्वार्थ भाव से आम जनमानस की सेवा करने का संकल्प भी लिया!
एम्बुलेंस संचालक संस्था ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्वेस के प्रोग्राम मैनेजर राजन कुमार ने यह बताया कि जनपद के 108 एवं 102 एम्बुलेंस के स्टाफ हमेशा अपने अच्छे कार्य का परिचय दे रहे है, चाहे वो कोरोना महामारी का समय हो या कावड़ में लाखो लोगो की भीड़ हो हमेशा 108 एवं 102 एंबुलेंस के स्टाफ लोगो की सेवा में लगे रहते है।










badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com